Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: प्रेस क्लब प्रतापगढ़ द्वारा रानीगंज स्थित पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण जन सूचना अधिकार जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि माननीय पदुम नारायण द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन, थे। मुख्य अथिति जी का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपेंद्र तिवारी ने प्रतापगढ़ रायबरेली बार्डर पर किया | पूर्व अध्यक्ष द्वारा अपने आवास आझारा लालगंज में श्री राम जी की प्रातिमा व अंगवस्त्र भेट किया गया | कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर माननीय मुख्य अतिथि जी ने अपने संबोधन में सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 को लोकतंत्र का सबसे शक्तिशाली अस्त्र बताया और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि सूचना का अधिकार आम आदमी को सशक्त बनाता है और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता व समय के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करता है अधिकारियों, आरटीआई विशेषज्ञों और आम नागरिकों ने खुलकर संवाद किया। कार्यक्रम में सूचना के अधिकार के प्रभावी उपयोग, पारदर्शिता, समयबद्ध सूचना उपलब्धता तथा अपील प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई | संगोष्ठी में बड़ी संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज दूबे ने किया व संचालन उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया इस मौके पर तहसीलदार रानीगंज, वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के प्रबंध कार्यकारिणी महासचिव मोहम्मद शरीफ खां, व संगठन मंत्री प्रबंध कार्यकारिणी समिति दीपेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष सिंह, अजय पाण्डेय, देवेंद्र मिश्रा,प्रदीप मिश्रा, मोहम्मद मुकीम,अरविन्द दूबे, जयबीर सिंह, शैलेश मिश्रा, अरविन्द पाण्डेय,ओम प्रकाश सिंह, राज मूरत, संजय सिंह, ललित पाण्डेय, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहें | सभी लोग इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिये। यह संगोष्ठी प्रतापगढ़ में नागरिकों के बीच उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल थी।प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के उपाध्यक्ष द्वारा समापन प्रेस क्लब व उपस्थित सभी पत्रकारों की ओर से मुख्य अतिथि जी का आभार ब्यक्त किया गया!