मिशन शक्ति फेज–5.0 : जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता को मिला नई रफ्तार

JAUNPUR NEWS: मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत जनपद जौनपुर पुलिस महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता गतिविधियाँ चला रही है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौश्तुंभ के दिशा-निर्देशन में जिले की सभी पुलिस इकाइयाँ—महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड, मिशन शक्ति टीम और बीट पुलिस अधिकारी लगातार लोगों तक सुरक्षा का संदेश पहुँचा रही हैं। जागरूकता कार्यक्रमों के तहत पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं, छात्राओं और अभिभावकों को महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचनाएँ दे रही हैं। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और पैंपलेट वितरित किए गए—1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन)। इसके साथ ही टीमों द्वारा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख सरकारी योजनाओं—कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत—की जानकारी भी दी जा रही है। उधर, एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा धार्मिक स्थलों, कोचिंग सेंटरों, पार्कों और स्कूल–कॉलेजों के बाहर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई तथा आवश्यकतानुसार चेतावनी दी जा रही है। जौनपुर पुलिस का यह व्यापक अभियान समाज में महिला सुरक्षा के प्रति विश्वास, सहभागिता और सकारात्मक माहौल को और मजबूत करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *