Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाला गया पदयात्रा दिए,एकता का संदेश
JAUNPUR NEWS: जौनपुर मछली शहर के अंतर्गत मधुपुर से सराय बिका में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधुपुर बाजार से सरायबीका में जे पी एस स्कूल तक एकता यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में भाजपा काशीक्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान बाजे और नारों से माहौल गूंज उठा।पदयात्रा को काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह रहे। सरकारी स्कूल के बच्चों ने पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा किया ।यात्रा के दौरान भारत माता की जय और एक भारत, विकसित भारत के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम में अपने भाषण में दिलीप पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल किसान नेता थे सरकार भी किसानों के हितों में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि
सरदार पटेल ही आजादी के समय के अखंड भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की थी, जिसे वर्तमान में मोदी सरकार एवं प्रदेश में योगी सरकार सार्थक कर रही है।
सरदार पटेल ने गृह मंत्री रहते हुए पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था। वह भारत की एकता के महानायक थे। ऐसी यात्राएं समाज को जोड़ने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करती हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प माला से स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,अजयशंकर दुबे, सतेंद्र सिंह, सुशील मिश्रा,कपिलमुनि,देवेंद्र सिंह,राजेश गुप्ता,दीपक तिवारी। मंडल अध्यक्ष सनी सिंह, सचिन तिवारी,सचिन चौरसिया,सतीश तिवारी,केपी यादव,उग्रसेन यादव ,सचिन अधिवक्ता आदि सैकड़ो लोग ने कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।