Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत तहसील उतरौला सभागार एवं विकास खंड उतरौला में गणना पत्रकों के संकलन एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति का डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने डिजिटाइजेशन में तेजी लाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील उतरौला में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया एवं मतदाताओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सादुल्लानगर में आयोजित विशेष कैंप में उन्होंने बीएलओ से गणना पपत्र के संकलन कार्य की जानकारी प्राप्त की तथा मैपिंग की शुद्धता, डिजिटाइजेशन की गति पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए । जिला निर्वाचन अधिकारी ने हाजी इस्माइल महाविद्यालय में गणना पपत्र के डिजिटाइजेशन का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम उतरौला व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।