Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के कार्यों को लेकर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने 397_मजहवान एसी के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर ने 18 सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में ब्लॉक पहाड़ी के सिंधौड़ा पहाड़ी हेडक्वार्टर, दगमगपुर, हिनौटी और ब्लॉक मजहवा के नगर एरिया कछवा के बूथ शामिल थे। इनमें बूथ संख्या 315, 316, 317, 319, 320, 321, 322, 323, 324, 325, 326, 327 का निरीक्षण किया गया। इसी तरह कछवा एरिया के नगर पंचायत के बूथों का भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने 18 सुपरवाइजरों को कड़ी चेतावनी दी है और संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ को एसआईआर-2025 में उदासीनता के लिए तत्काल प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम सदर ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के कार्यों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।