Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मारवाड़ी धर्मशाला बूथ पर सोमवार को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत के सम्भ्रांत व्यापारियों एवं नागरिकों के साथ पहुंचकर चुनाव आयोग द्वारा संचालित एसआईआर गणना प्रपत्र/मतदाता फॉर्म भरने की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ गणेश यादव सहित विभिन्न बूथों पर तैनात बीएलओ से भेंट कर फॉर्म सही ढंग से भरवाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक विनय वर्मा ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा से बातचीत कर प्रमुख चौराहों पर विशेष शिविर लगाने तथा डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। विधायक ने आम नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें, ताकि एसआईआर फॉर्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरी हो सके।