Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उदयपुर के आमीशंकरपुर गांव में मिट्टी डालने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
PRATAPGARH NEWS: उदयपुर इलाके में मजदूरी करने गये मजदूर की डम्पर की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुटी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकर गांव निवासी छप्पन वर्षीय बाबूलाल यादव गांव के ही राजेश मिश्र के घर मजदूरी करने गये थे। गुरूवार को वह राजेश के घर के सामने मिटटी समतल कर रहा था। इसी दौरान मिटटी लादकर आये डम्पर की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे सांगीपुर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।