टेण्ट व्यवसायी के लापता होने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का केस

दूसरे दिन भी नहीं लग सका सुराग, तलाश में जुटी संग्रामगढ़ पुलिस


PRATAPGARH NEES: टेण्ट व्यवसायी के भाई के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस लापता की तलाश में जुटी हुई है। दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नही लग सका। रायबरेली जिले के गुरूबक्शगंज सोईठा निवासी संतोष कुमार जायसवाल टेण्ट व्यापारी हैं। बुधवार को उनका भाई सुशील जायसवाल टेण्ट बुकिंग के सिलसिले में लालगंज के भटनी इलाके में आया हुआ था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस ने लापता सुशील की कार व मोबाइल फोन संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभन की बखरी के समीप बरामद किया। मामले में संतोष की तहरीर पर सुशील की गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है लेकिन दूसरे दिन भी कोई सुराग नही मिल सका। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष मनोज तोमर ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है, शीघ्र ही बरामद कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *