Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गौरीगंज में वकीलों ने सुरक्षा को लेकर तेज की आवाज, दी जागरूकता
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों की आवाज गुरूवार को यहां बुलन्द दिखी। विधेयक के समर्थन में निकली प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से गौरीगंज तथा अमेठी पहुंचने पर अधिवक्ताओं को जोश में देखा गया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने संसद के आगामी सत्र में विधेयक पास कराए जाने की मांग को लेकर यहां वकीलों ने एकजुटता का ऐलान किया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मौलिक अधिकारों के तहत समानता के अधिकार व सुरक्षा विधेयक को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाया। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर परिसर में वकीलों ने नारेबाजी भी की। वहीं परिसर में विधेयक के मसौदे को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। गौरीगंज स्थित जिला बार एसोसिएसन के सभागार में अधिवक्ताओं की आमसभा को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संविधान में समानता का अधिकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करता है। उन्होने कहा कि सरकारें वकीलों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर कतई ध्यान नही दे रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने कहा कि यदि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर विधेयक पेश नही किया जाता तब वकील संसद भवन के सामने घेराव व प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के जरिये देश में अन्याय के खिलाफ न्याय के संघर्ष को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएसन के अध्यक्ष महेशचंद्र शुक्ल व संचालन पूर्व अध्यक्ष केवल प्रसाद शुक्ल ने किया। संयोजन पूर्व अध्यक्ष राजकरन तिवारी व महामंत्री शशिलेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर रमाशंकर त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, शिवशंकर शुक्ल, उमाशंकर पाण्डेय, दिनेश सिंह, उमाशंकर मिश्र, श्रीराम सरोज, राकेश शुक्ल आदि अधिवक्ता रहे।