Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रैकरी की विद्या सोनकर ने जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। यह पूरा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रयागराज में संपन्न हुआ है। बुधवार को हुए इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों का भाला फेक प्रतियोगिता कराया गया जिसमें कई जनपदों की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उसी प्रतियोगिता में मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला में स्थित जयप्रकाश सर्वोदय नारायण विद्यालय की छात्रा विद्या सोनकर ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए सबसे दूर तक 29 मीटर तक भाला फेंक कर एक और रिकार्ड अपने नाम करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुछ दिनों पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में विद्या ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त की थी। इसके बाद इन्होंने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराया। विद्या ने इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजन को दिया है। भाला फेंक के साथ साथ कबड्डी, खो खो, दौड़, ऊंची कूद सहित कई खेल कराया गया। विद्या के इस कार्य से उनके पिता राकेश सोनकर और माता सुनीता देवी सहित परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।