Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने महानगर के विभिन्न मंडलों के बूथों पर एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूकता किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अभियान को लेकर सजग रहने की बात कहते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता पूरे परिश्रम से इस अभियान में लगे रहें। एसआईआर फार्म जमा करने व करवाने में कार्यकर्ता ढिलाई न बरतें। बूथ स्तर पर पूरी लगन से सक्रियता बनाए रखें। लोगों को जागरूक करने के साथ साथ उन्हें एसआईआर की महत्ता भी बताएं। महानगर के सभी 15 मंडलों के 1216 बूथों पर प्रतिदिन जाकर कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर सक्रिय रहें। पार्टी कार्यालय में इसके निम्मित मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है। यदि कोई परेशानी आती है तो अपने मंडल अध्यक्षों एसआईआर के विधानसभा संयोजकों व कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बूथों पर निरीक्षण के दौरान महानगर अध्यक्ष ने अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वाहन करते हुए कहा कि अपने अपने बूथों पर विशेष निगाह रखने की आवश्यकता है। डॉ शैलेष पांडेय, मुरारीलाल अग्रवाल, प्रभा शंकर पांडेय, राजू राय, ओमप्रकाश, शिखा रस्तोगी, रमेश पासी, प्रमोद मोदी, नवाब खान, राजेश गोंड, अनिल गोस्वामी, विजय श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, अरुण पटेल, हरीश पासवान आदि उपस्थित रहे।