बीएलओ की मौत मामले की हो निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कार्रवाई: सांसद

JAUNPUR NEWS: जनपद के मल्हनी गाँव निवासी 32 वर्षीय शिक्षक तथा  ड्यूटी पर तैनात बीएलओ विपिन यादव की मौत पर सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से मांग किया कि मौत मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई सुनिश्चित करे। इस प्रकरण के लिए सांसद ने प्रशासनिक दबाव और प्रताड़ना को जिम्मेदार बताया है। वह बृहस्पतिवार की शाम मृतक शिक्षक के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने सरकार से गोंडा के संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और लेखपाल के तत्काल  निलम्बन एवं गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही, पीड़ित परिवार की मांग है कि परिवार के एक सदस्य को समकक्ष सरकारी सेवा प्रदान की जाए तथा एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा दिया जाए, जिससे परिवार को न्याय और सहायता मिल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *