Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: उत्कृष्ट समाजसेवी एवं उद्योगपति विजय सिंह ‘नन्हे’ ने बुधवार की शाम मां शीतला के प्राचीन एवं ऐतिहासिक शक्तिपीठ देवी धाम बसौली में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। मुख्य पुजारी रमेश तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दर्शन कराया गया। समाजसेवी ने बताया कि मां का दर्शन करके एक अद्भुत एवं असीम आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति करके अभिभूत हूं। आदि शक्ति माँ ही सृष्टि का संचालन करती हैं। मां की अखंड सत्ता सृष्टि के कण- कण में विराजमान है। उन्होंने कहा कि मां के चरणों की महिमा अपार है। मां का सानिध्य उनके आशीर्वाद की छत्रछाया और ममता के आंचल के छांव को प्राप्त करके अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मुख्य पुजारी ने बताया कि क्षेत्र वासियों एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से मंदिर को भव्य, आकर्षक एवं सुंदर रूप दिया जा रहा है। मंदिर के निर्माण में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंदिर को मूर्त रूप देने का सतत प्रयास जारी है। मां की कृपा से ही कोई भी मनुष्य उनकी सेवा का अवसर प्राप्त कर सकता है।