Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: करीब छह साल से जिले में सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही शातिर बदमाशों की कुंडली खंगालने के दौरान उनसे दोस्ती कर अपराध में शामिल हो गया। अवकाश पर दिल्ली जाने के बाद उसे केरल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस लाइन से गैर हाजिर होने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया।सर्विलांस सेल में तैनात प्रवीण नयन के पास अपराधियों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकालने के साथ ही कई अन्य जिम्मेदारी थी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वह एक दिल्ली की महिला के संपर्क में आ गया। महिला भी उससे अपराधियों का सीडीआर निकलवा कर उन्हें उपलब्ध कराने लगी। इस दौरान प्रदीप नयन सीधे अपराधियों के संपर्क में आ गया। वह उनकी मदद करते हुए आर्थिक अपराध में भी लिप्त हो गया। पिछले सप्ताह प्रवीण नयन अवकाश पर अपनी महिला मित्र से मिलने दिल्ली गया तो उसे वहां से केरल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। केरल पुलिस उससे कई दिन तक पूछताछ करती रही। ऐसे में वह यहां गैरहाजिर हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दीपक भूकर ने सिपाही प्रवीण नयन को निलंबित कर दिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी आर्थिक अपराध के मामले में सर्विलांस सेल के सिपाही को केरल पुलिस ले गई है। इसकी विवेचना वहीं से हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।प्रवीण नयन विभागीय काम के लिए मास्टरमाइंड माना जाता है।यही कारण रहा कि उसका ट्रांसफर कहीं और नहीं किया गयाजिले की सनसनीखेज घटनाओं में अपराधियों की कॉल डिटेल निकालने, उनकी लोकेशन ट्रेस करने में उसे महारत हासिल है।