साथी की मौत पर लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन

PRATAPGARH NEWS: फतेहपुर जिले के लेखपाल द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना को कार्य के दबाव में आत्मघाती कदम उठाने की बात रखते हुए शुक्रवार को यहां लालगंज में लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने विभिन्न मांगों को रखते हुए कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है। तहसील लालगंज में लेखपाल संघ ने संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सरोज के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष केके सरोज ने कहा कि फतेहपुर जनपद में लेखपाल सुधीर द्वारा की गयी आत्महत्या सामान्य मौत नही है। उन्होने कहा कि लेखपाल की मौत का कारण कार्य के दबाव में उठाया गया आत्मघाती कदम है। अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आहवान पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अध्यक्ष ने जिम्मेदारों के खिलाफ साथी के द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना में जिम्मेदार अफसरो व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी तथा मृतक की मां को पचास लाख रूपये की आर्थिक सहायता आदि की मांग उठाई है। संघ ने कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी भी दी है। धरना प्रदर्शन का संयोजन विनोद यादव व संचालन महामंत्री अकरम खॉन ने किया। इस मौके पर कुलदीप राव, शिवम सिंह, संजय यादव, आशीष तिवारी, केके सिंह, अंकित यादव, धीरज पाल, मो0 नईम, शरदचंद्र आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *