Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उन्नाव व रायबरेली में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के द्वितीय चरण में दिखलायी पड़ा जोश
RAEBARELI NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों की आवाज शुक्रवार को प्रदेश के उन्नाव व रायबरेली जिले में बुलन्द दिखी। विधेयक के समर्थन में प्रयागराज से रायबरेली व उन्नाव होते हुए कानपुर को निकली। प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा द्वितीय चरण में इन जिलों में पहुंची। यहां पहुंचने पर अधिवक्ताओं को जोश में देखा गया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने संसद के आगामी सत्र में विधेयक पास कराए जाने की मांग को लेकर यहां वकीलों ने एकजुटता का ऐलान किया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मौलिक अधिकारों के तहत समानता के अधिकार व सुरक्षा विधेयक को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाया। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर परिसर में वकीलों ने नारेबाजी भी की। वहीं परिसर में विधेयक के मसौदे को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। रायबरेली तथा उन्नाव में में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर हुंकार भरी। यहां अधिवक्ताओं की आमसभा को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि कई वर्षो से अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर वकील आन्दोलित हैं। इसके बावजूद भी प्रदेश तथा केन्द्र सरकार की चुप्पी नहीं टूट रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने कहा कि यदि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर विधेयक पेश नही किया जाता तब वकील संसद भवन के सामने घेराव व प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर सरकारों की हठधर्मिता खत्म नहीं हुई तो प्रदेश का अधिवक्ता सड़क से लेकर हर फोरम पर संघर्ष की आवाज को और बुलन्द करेगा। उन्नाव व रायबरेली जिले में सुरक्षा यात्रा में वकीलों की भारी भीड़ जुटी दिखी। वहीं उन्नाव की बीघापुर तहसील में भी अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर साथियों की गर्जना देखी गयी।