Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर हुई जांच में मिला ऑल इज वेल
FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी, जो सभी क्रियाशील पाए गए। इसके अलावा, वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा गार्डों की जानकारी ली गई, जिसमें पाया गया कि एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल चौबीसों घंटे सुरक्षा में लगे हुए हैं। वेयरहाउस में रखे फायर सिलेंडर की वैधता की जांच भी की गई और डीवीआर में डाटा स्टोरेज का निरीक्षण किया गया, जो आयोग के मानक के अनुरूप पाया गया। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में भी जानकारी ली गई। कार्यालय में संबंधित सहायक से प्रगति का विवरण प्राप्त किया गया और पाया गया कि मध्यान्ह 12:00 बजे तक 52.70 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, ईवीएम अधिकारी और प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।