यातायात माह के तहत छात्रों ने बनाई रंगोली, लिखे नारे

रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के जरिए जागरूकता अभियान तेज
FATEHPUR NEWS: यातायात माह नवंबर के तहत शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देशन में जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा कराया गया। समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। बच्चों ने अपनी रंगोली और चित्रों में “हेलमेट जरूर पहनें”, “सीट बेल्ट लगाएं”, “यातायात नियमों का पालन करें” जैसे स्लोगन लिखकर संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा को लेकर आकर्षक संदेश प्रस्तुत किए। आयोजन में कमल चंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, आशीष मिश्रा, जुबेरिया खातून, लीना श्रीवास्तव, अभिषेक सैनी, जयप्रकाश सिद्धराज, जवाहरलाल जायसवाल, शैलेंद्र शरण सिम्पल और सुरेंद्र पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *