Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फतेहपुर को मिला पहला आधुनिक सिनेमा हॉल
FATEHPUR NEWS : नऊआ बाग स्थित दिल्ली दरबार के पास बने छोटू महाराज सिनेमा हॉल का भव्य उद्घाटन अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। सिनेमा हॉल के संचालक रोहित श्रीवास ने बताया कि यह फतेहपुर का पहला आधुनिक सुविधाओं से लैस सिनेमा हॉल है, जहाँ दर्शकों को आरामदायक और प्रीमियम अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि हॉल में कुल 100 लग्जरी सीटें लगाई गई हैं, जिनमें बैठकर लोग बेहतरीन तरीके से फिल्म का आनंद ले सकेंगे। रोहित श्रीवास के अनुसार, सिनेमा हॉल में रोजाना पाँच शो चलेंगे — सुबह 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक। टिकट लेने के लिए दर्शक बुक माई शो के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं, या फिर सीधे सिनेमा हॉल पहुँचकर भी टिकट खरीद सकते हैं। हॉल में एक उत्तम कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध है। उद्घाटन के दौरान विधायक विकास गुप्ता ने सिनेमा हॉल की सराहना करते हुए कहा कि फतेहपुर के लोगों को अब अपने शहर में ही आधुनिक और बेहतर मनोरंजन का नया विकल्प मिल गया है। उन्होंने इस पहल को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में इकरार खान सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।