Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अलीपुर जीता नहर मार्ग पर सभुईं गांव के समीप बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक नहर में गिर गई ।हालांकि अनियंत्रित हुई पिकअप भी नहर में पलट गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कडा में भर्ती कराया है। सैनी कोतवाली के गनपा गांव निवासी बेटू सिंह पुत्र उत्तम सिंह ,रवि पुत्र दयाशंकर निवासी काजू थाना चरवा व मनीष कुमार निवासी रामनगर चायल बृहस्पतिवार की शाम साढे बजे बाइक से अलीपुर जीता से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार सैनी कोतवाली के शभुईं गांव के समीप पहुंचे तभी बेकाबू पिकअप सामने से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गाड़ियां नहर में पलट गई। हादसे में तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। लोगों ने बताया हादसे के बाद पिकअप सवार मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करते हुए घटना की सूचना परिजनों को दी है।