महिला ने पड़ोसी पर लगाया गाली गलौच व धमकी का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन के कैथन का पूरा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी आएदिन गाली गलौच कर दबंगई कर झगड़े पर आमादा होकर धमकी देते है , पीड़िता की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. सैनी कोतवाली के केन का मजरा कैथन का पुरवा निवासी रानी देवी पत्नी लवकुश ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर पर थी और उसके पति खेत पर थे । रानी देवी का आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के दो लोग उसके घर पर चढ़ आए और गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो गए । जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *