अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव के नजदीक हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया , हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया , टीन दिन इलाज के पश्चात युवक की मौत हो गई , मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ।सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा का मजरा चकिया निवासी अनिल पाल पुत्र छेदीलाल पाल 32 वर्ष भरवारी कस्बे में विमल कंपनी में  काम करता था , अनिल कुमार सोमवार की शाम बाइक से काम करके भरवारी से वापस घर लौट रहा था ,जिसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड ओवरब्रिज पार कर केसौवापुर गांव के पास पहुंचा ,किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे शहजादपुर चौकी प्रभारी गणेश कुमार ने घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां से घायल को रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिजनो ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह चार बजे के करीब अनिल मौत हो गई । मृतक के भाई अखिलेश पाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है । वहीं युवक की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *