Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सकिपा अध्य्क्ष ने रामगंगा नहर एवं कई रजबहों की सिल्ट सफाई का लिया स्थलीय जायजा
KAUSHAMBI NEWS: शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने अपने समर्थको के सथ सिराथू ब्लॉक की रामगंगा नहर समेत इसी से निकली कई रजबहों की सिल्ट सफाई का स्थलीय जायजा लिया और लोगों से वार्ता की। इस दौरान अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के सिराथू रामसहायपुर पैंसा मार्ग से गुजरती रामगंगा नहर की धमावा माइनर, सिराथू कस्बे के पास से शमसाबाद की ओर निकली सिराथू माइनर आदि का स्थलीय जायजा लिया। जायजा के दौरान अजय सोनी ने देखा कि इन रजबहों की सिल्ट सफाई में महज खानापूर्ति की जा रही है। सड़क से गुजरते रजबहों को सड़क के आसपास ही सिल्ट सफाई कराकर छोड़ दिया गया है। बाकी स्थानों में खर पतवार और घास फूस कायम है। इसी तरह कई रजबहों में सिर्फ नाम के लिए सफाई कराई जा रही है। इससे सिल्ट सफाई कही कहीं ही होती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि सिल्ट सफाई से निकलती मिट्टी को ठेकेदारों द्वारा नहर की पटरी पर ही उड़ेल दिया जा रहा है जिससे इन नहरों से गुजरने वाले लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अजय सोनी ने कहा कि जब कभी बारिश होगी तो नहरों की सिल्ट सफाई से निकली गीली मिट्ठी सड़क की पटरी से होकर सड़क पर फैलेगी और लोग चुटहिल होंगे। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि रामगंगा नहर के अधिकारी पूरी तरह से ठेकेदारों को संरक्षण देते हैं जिसके चलते रामगंगा नहर के ठेकेदार पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि आधी अधूरी सिल्ट सफाई के बाद जब इन नहरों एवं रजबहों में पानी छोड़ा जाएगा तो पटरिया कटेगी और किसानो के खेतों में पानी भर जायेगा जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान होगा। इसके बाद अजय सोनी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को एक मांगपत्र सौंपा। सौंपे गए मांगपत्र में सिल्ट सफाई की स्थलीय जांच कराए जाने की मांग की गई। उपजिलाधिकारी सिराथू ने तहसीलदार सिराथू अनंतराम अग्रवाल को जांच कर आख्या देने को कहा है। इस अवसर पर रोहित सिंह, राम नरेश पटेल, सुमित तिवारी, नरेंद्र दुबे, अनिल पटेल जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।