Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खेल सिर्फ मनोरंजन नही, बल्कि जीवन मे अनुशाशन, आत्मविश्वास और सकारात्मकता लाता है :पुष्पेंद्र सरोज
खेल से शारीरिक व आत्मिक विकास होता है :आनंद मोहन पटेल
FATEHPUR NEWS : विकास खण्ड मंझनपुर के कनैली गांव में खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित स्वर्गीय राधेश्याम सिंह एवं स्व कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को कनैली गांव में शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में लगभग बीस टीमों ने प्रतिभाग किया, जिससे क्षेत्रीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और उद्घाटन मैच को लेकर खिलाड़ियों में जोश देखते ही बन रहा था।उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मकता लाता है। आने वाले समय में देश आप जैसे युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से ही पहचाना जाएगा। आयोजक अभिमन्यु सिंह ने टूर्नामेंट की रूपरेखा बताते हुए कहा कि फाइनल में विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सपा नेता आनंद मोहन सिंह पटेल ने कहा कि खेल से शारीरिक व आत्मिक विकास होता है , उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गांव और क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है, ताकि वे बड़े मंच तक पहुंच सकें। कनैली सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में इस टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह है। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल, वरुण सिंह, शिव बाबू सिंह, सुभाष चौरसिया, परवेज आलम, श्रवण सिंह , चंद्रजीत यादव अनिल यादव , विकास यादव सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।