Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रिश्ते – द बॉन्डिंग हर्षोल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ
LAKHIMPUR KHERI NEWS: समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव, संस्थापिका कामिनी सेठ, प्रबन्धक विशाल सेठ, प्रबन्ध संचालिका लेखनी सेठ, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर विश्वास सेठ और प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल गौतम, सचिन शर्मा, अजय दीक्षित और शिक्षिका तान्या कश्यप ने आकर्षक अंदाज़ में किया।दिनभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ईश संवाद, अवर गेस्ट एवर बेस्ट, राष्ट्र आराधन, पंचतत्व, मेरी दुनिया–मेरा परिवार, छाँव, जंग विद जंक, पावर ऑफ थ्रेड, बॉन्डिंग ऑफ सिबलिंग, मदर बॉन्ड, त्रिवेणी, बिलव्ड बिटिया, कांतारा और अखंड भारत जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक भी किया और खूब मनोरंजन भी कराया। विभिन्न लोकनृत्यों और नाटक-एकांकियों ने भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। इस दौरान जिले के कई विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को विद्या विभूषण सम्मान प्रदान किया गया तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप-10 छात्रों को भी सम्मानित किया गया।अंग्रेज़ी माध्यम इंचार्ज एम.बी. मिश्रा, जूनियर इंचार्ज पारूल श्रीवास्तव, ज्ञानपुज शाखा इंचार्ज तनुजा गुप्ता सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। अंत में प्रबन्धक विशाल सेठ और प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने अतिथियों एवं अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के साथ हुआ।