Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: लुधौरी वन रेंज में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय वनाधिकारी (रेंजर) गजेंद्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद वर्मा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम दोनों को मौके से गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वन विभाग सहित अन्य विभागों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक मझगई थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरवा निवासी पूरन पुत्र डल्ला ने शीशम के पेड़ कटान का परमिट जारी कराने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि रेंजर और वन दरोगा ने परमिट पास कराने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की थी। मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को मिली, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम अधिकारियों को सौंपी, विजिलेंस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। टीम ने मौके से 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में खलबली मची रही। मामले की आगे की जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की जा रही है।