Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तहसील सभागार में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया,एसडीएम राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को तहसील सभागार में निघासन के लेखपालों ने फतेहपुर में सरकारी काम के दबाव व प्रशासनिक अफसरों की कार्रवाई से आहत होकर लेखपाल सुधीर की आत्महत्या मामले में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया और सरकारी सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश वर्मा ने बताया कि संवेदनहीनता की हद होती है।शादी होने पर भी अवकाश ना देना और ऊपर से साथी लेखपाल सुधीर कुमार पर मानसिक दबाव बनाना सरकारी सिस्टम की कलई खोल रहा है।लेखपाल संघ ने बताया कि साथी लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26नवंबर को होना सुनिश्चित था।लेकिन काम काज का बहाना बताकर फतेहपुर एसडीएम संजय कुमार सक्सेना राजस्व निरीक्षक शिवराम ने मृतक साथी लेखपाल को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।जिससे वह काम के साथ प्रशासन की कार्रवाई से आहत होकर आत्महत्या करने को विवश हो गया।हालांकि शासन से मांग है कि मृतक लेखपाल के परिजनों को 50लाख की आर्थिक सहायता दी जाए इसके अलावा दोषी पीसीएस अधिकारी संजय सक्सेना राजस्व निरीक्षक श्रम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामला दर्ज किया जाए।साथ ही एसएआईआर हेतु लेखपालों को मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न ना किया जाए।जिससे समय रहते ही लेखपाल कामकाज निपटा सके।