Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: शनिवार को विधि विभाग, हरिश्चन्द्र पी०जी० कालेज, वाराणजी द्वारा, महाविद्यालय के स्व० श्याम मोहन अग्रवाल समिति कक्ष में विधि के छात्र-छात्राओं हेतु विशेष व्यादयान Data Protection law in India: Fundamental Legislative Famework and emerging challenges in digital Era” के सन्दर्भ में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में Prof.(Dr) Ajay Bhupendra Jaiswal, पूर्व-विभागाध्यक्ष विधि विभाग, VSSD. कालेज, कानपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रो० विश्वनाथ वर्मा एवं प्रो० अनिल कुमार ने व्याख्यान शीर्षक का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डा० ओम शर्मा के मार्गदर्शन एवं संरकक्षकता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता द्वारा डेटा की अवधारणा एवं इसका विकास, डेटा सम्बंधी अधिकार की वैधानिकता एवं इसके संरक्षण पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पर किये गये वैधानिक प्रयास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। गोष्ठी के संयोजक डॉ. ओम शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए बताया कि डेटा सुरक्षा कानून व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने, उसके उचित उपयोग को सुनिश्चित करने और लोगो के निजी अधिकारी को मजबूत करने का ढ़ांचा प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन डा० रमेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डा० ओम शर्मा द्वारा किया गया। इस अतिमहत्वपूर्ण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो० वंदना पाण्डेय, डा० सोनल सिंह, डा. राम आशीष, डा० सजीत कुमार, डा० विवेक कुमार, डा० विशाल राय उपास्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।