Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज के मुखारविंद से कथा, तैयारियाँ अंतिम चरण में, 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा कथा का आयोजन,
PRATAPGARH NEWS: बाबा हौदेस्वर नाथ धाम शुकुलपुर दिलेर गंज बेंती में समाजसेवी गुल्लू मिश्रा के यहां 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संरक्षक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया और पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी हैं।कथा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरे क्षेत्र को भगवा रंग में रंग दिया गया है और सड़क के दोनों ओर भगवा ध्वज लगाए गए हैं। आयोजक गुल्लू मिश्रा ने बताया कि कथा श्रवण करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।गुल्लू मिश्रा ने घर-घर जाकर पूरे बाबागंज, कुंडा और आसपास के जनपदों में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को आमंत्रित किया है कि सभी लोग कथा श्रवण करें। उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिन्हें आमंत्रण पत्र न दिया गया हो, सभी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के राजा भइया के समर्थकों ने अपने क्षेत्र से निशुल्क बस व्यवस्था की है, जिससे लोग कथा श्रवण करने आ सकेंगे।कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चिकित्सा और रहने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इजाम किए गए हैं। कानपुर की एक पंडाल कंपनी द्वारा लाखों रुपये की लागत से भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है।सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।क्षेत्र में कथा के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोग बड़े ही उत्साह के साथ कथा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र को भगवा रंग में रंग दिया गया है और सड़क के दोनों ओर भगवा ध्वज लगाए गए हैं।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख नेता पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी कथा आयोजक गुल्लू मिश्रा के साथ लगातार संपर्क में हैं । और आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। उनका कहना है कि कथा का आयोजन भव्य तरीके से होना चाहिए और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसके लिए कोई कोर कसर न छोड़ा जाए।