Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा
PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। विधायक मोना पड़री गांव में आयोजित भण्डारे में शामिल हुई। यहां उन्होने कहा कि रामपुरखास में सुख शांति तथा लोगों की सुरक्षा के साथ विकास को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती रहेगी। विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ विकास की पहचान से रामपुरखास विधानसभा की प्रतिष्ठा पूरे प्रदेश में चमक लिये हुए है। उन्होने कहा कि आध्यात्मिक वातावरण हमें सार्वभौमिक विकास तथा जनकल्याण के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दिया करता है। विधायक मोना ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र में इधर कई वृहद सड़क परियोजनाओं तथा विद्युतीकरण और चिकित्सा व स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए विकास कार्यो को गति मिल रही है। भण्डारे में पहुंची विधायक मोना का पूर्व प्रधान रामदुलारे वर्मा की अगुवाई में ग्रामीणों ने सारस्वत सम्मान भी किया। वही विधायक मोना ने क्षेत्र के कामापटटी, लोहंगपुर आदि जगह पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मिलीं। यहां उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में महिला मतदाताओं के नाम अंकित कराए जाने को लेकर विशेष ध्यान केन्द्रित करें। उन्होने कहा कि मंहगाई तथा बेरोजगारी और कानून व्यवस्था समेत जनता से जुड़े अहम मुददों पर सरकार और उसकी मशीनरी विफल है। उन्होने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान बरगलाने के लिए जरूरी मुददों की जगह एसआईआर जैसे अनावश्यक मुददे को जबरिया थोप रही है। विधायक मोना ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी प्रगति का जायजा लिया। इसके पहले उन्होंने संग्रामगढ़ में जनसमस्याआंे की सुनवाई भी की। विधायक मोना ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान कराए जाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, भुवनेश्वर शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, श्रीनारायण तिवारी, निसार अहमद, लालजी यादव, रघुनाथ सरोज, आशीष तिवारी, आनन्द पाण्डेय, रमेश प्रताप सिंह, लालजी पटेल, केडी मिश्र, पप्पू तिवारी, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, राजू पाण्डेय, राजू यादव, रामू मिश्र, अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा आदि रहे।