Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जगदम्बिका प्रसाद एवं समिति के सभी सदस्य मौके पर उपस्थित रहे। बैठक मेंं सीडीओ ने नगर में जैव अपशिष्ट के निस्तारण हेतु जैव अपशिष्ट की मानिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी डा० राजेश कुमार गुप्ता को विस्तृत रिपोर्ट के साथ सूचना भेजने को निदेर्शित किया गया। नगर पालिका के ठोस अपशिष्ट ई० वेस्ट एवं प्लास्टिक निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना प्रभागीय कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया। पर्यावरण समिति सदस्य के सुझाव पर सड़क के दोनों पटारियों पर कटीली झाड़ियों को साफ करने एवं रास्ते को सुगम बनाने के लिए सुझाव दिया गया और मुख्य विकास अधिकारी ने पर्यावरण समिति सदस्य को 5 से 7 स्थलों का चुनाव कर प्रभागीय निदेशक को अवगत कराने को निर्देशित किया। इसी प्रकार पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति के अन्य विन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।