सास ने दामाद पर लगाया बेटी के साथ मारपीट कर घर से भगाने का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के महेशपुर गनपा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका दामाद आएदिन बेटी के साथ मारपीट कर घर से भगाने की धमकी देता है , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के महेशपुर गनपा गांव की श्यामा देवी पत्नी अशोक पटेल ने शनिवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी गुड्डी की शादी पांच वर्ष पहले कछुआ गांव के एक युवक के साथ हुई थी , बेटी के एक डेढ़ वर्ष की बच्ची है । श्यामा देवी का आरोप है कि उसका दामाद आएदिन नशे में धुत होकर बेटी को गाली गलौच कर मारपीट करता है और घर से भगाने की धमकी देता है जिसका विरोध करने पर उसको भी गाली गलौच करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *