महिला ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के नादेमई गांव की एक महिला का आरोप है कि पड़ोस के तीन लोग उसके घर में चढ़कर मारपीट व धमकी देते है जिससे आजिज महिला ने अजुहा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । सैनी कोतवाली के नांदेमई निवासी शांति देवी पत्नी स्व राम भवन ने शनिवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोस के तीन लोग आएदिन उसको गाली गलौच कर घर से भगाते है। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार की दोपहर तीन बजे के करीब विपक्षी उसके घर में चढ़कर गाली गलौच कर झगड़े पर आमदा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *