नकदी व जेवर लेकर किशोरी फरार, मां की शिकायत पर केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पंच दिन पहले से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई , किशोरी की मां ने खोजबीन के बाद अलवारा के एक युवक सहित गांव के कुछ लोगों पर भगाने का आरोप लगाया है । पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के दो युवकों के सहयोग से महेवा घाट थाना के अलवारा गांव का एक युवक घर से 24 नवम्बर की सुबह भगा ले गया , इस दौरान उसकी पुत्री घर से सोने चांदी के जेवर सहित पचास हजार की नकदी भी ले गई है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अलवारा निवासी सूरज पुत्र बबली व कैमा निवासी संदीप , सत्यम के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *