पुत्र के साथ मारपीट के आरोप में पिता ने तीन के विरुद्ध दर्ज कराया केस

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के कैनी का मजरा लोहार पुर गांव में तीन व्यक्तियों ने एक युवक को पकड़कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया , पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । मंझनपुर कोतवाली के कैनी का मजरा लोहारपुर निवासी धर्मपाल पुत्र चौबेलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की रात्रि साढ़े नौ बजे के के करीब उसके पुत्र गोविंद विश्वकर्मा को घर में घुसकर गाली गलौच कर तीन व्यक्तियों ने मारपीट लहूलुहान कर दिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृज किशोर , मंझा व अभिनव के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *