जमीन पर भरी नींव तोड़ने का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी, मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू कस्बे के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दस साल पहले कैमा में जमीन का बैनामा कराया था , जिसमे उसने नींव भरवाई थी , दो माह उसकी पहले गांव के कुछ लोग नींव को तोड़ रहे थे जिसका विरोध करने पर उसे गाली गलौच कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई , पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पईसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । सिराथू कस्बे के वार्ड नं एक राकेश कुमार चौरसिया पुत्र स्व राजाराम ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दस वर्ष पहले उसने अपनी पत्नी सुशीला देवी के नाम से कैमा गांव में एक जमीन का बैनामा कराया था जिसमें दाखिल खारिज होने के बाद नींव भरवाई थी । राकेश कुमार ने बताए कि 29 सितंबर को वह अपनी जमीन की देखरेख के लिए गया था इस दौरान कुछ लोग उसकी जमीन की नींव की तोड़ रहे थे । राकेश का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर विपक्षी उसे गाली गलौच कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पईसा पुलिस ने दिनेश , अरविंद , सतेंद्र , जितेंद्र , कुल्लू व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *