Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने 397 मझवां विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक सिटी के विजयपूरा, पहाड़ी, जसोहर और ब्लॉक पहाड़ी के मुख्यालय पहाड़ी, कठिनाई स्थित दर्जनों बूथों का दौरा किया। एसडीएम सदर ने संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर और एईआरओ को तत्काल प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि एसआईआर-2025 में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।