Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

स्व.मोहम्मद यूनुस खान टी-20 क्रिकेट, रविंद्र आनंद मैन ऑफ द मैच
PRAYAGRAJ NEWS: वासियाबाद यूथ इलेवन ने द हरिकेन हजार्ड्स इलेवन को आठ विकेट से हराकर स्वर्गीय मोहम्मद यूनुस खान स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। डीएवी कालेज मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में द हरिकेन हजार्ड्स ने 17.5 ओवर में 131 रन (विनीत तिवारी 32, आजाद खान 22, अंकित अरोरा 14 नाबाद, शुभम मिश्रा 12, मंजर इकबाल 4ध्20, रविंद्र आनंद 3ध्54, लईक नेहाल 2ध्12, दानिश अली 1ध्22) बनाए। जवाब में वासियाबाद यूथ इलेवन ने 13.5 ओवर में दो विकेट पर 132 रन (मोहम्मद खालिद 50, गौरव मध्यान 33, रिशद खान 22 नाबाद, रविंद्र आनंद 16, सैफ अहमद 2ध्26) बना लिए। रविंद्र आनंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन चंद्रकला यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं क्रिकेटर कलीम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव मोहम्मद यूसुफ खान ने स्मृति चिन्ह देकर और मोहम्मद अनवार, मोहम्मद जैद, अजमल व अंजर खान माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर इमरोज अली, प्रशांत खरे, खालिद, सबाउद्दीन, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।