रामपुर कला गांव में सेवटी नदी पर बने पुल का होगा नवीनीकरण:राजमणि कोल

बांस की सीढ़ी पर चढ़कर आते हैं स्कूली बच्चे और ग्रामीण, विधायक ने तत्काल मिट्टी डलवाने का दिया आश्वासन
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने विधानसभा क्षेत्र के रामपुर कला व सेमरिहा गांव के बीच में शेवटी नदी पर बने पुल के नवीनीकरण कराए जाने की बात कही है। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रामपुर कला गांव में शेवटी नदी पर पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। जो मुख्यतः सेमरिहा और ड्रमंडगंज मार्ग को जोड़ता है। लेकिन पुल का निर्माण कार्य बेहतर तरीके से न होने के कारण प्रत्येक बारिश में पुल के पास की मिट्टी बह जाती है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। ग्रामीणों के द्वारा बांस की सीढ़ी बनाकर उसके द्वारा पुल पर चढ़कर आवागमन किया जाता है। स्कूली बच्चे भी बांस की सीढ़ी पर ही चढ़कर स्कूल आते और जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों की इस विषम समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने शनिवार को सायं 4 बजे के करीब रामपुर कला गांव से सेमरिहा गांव की ओर जा रही थी कि उन्हें भी बांस की ही सीढ़ी से उतरकर आना और जाना पड़ा। इस समस्या से उन्होंने विधायक राजमणि कोल को अवगत कराया जिस पर विधायक राजमणि कोल ने तत्काल मिट्टी डलवा कर पुल के रास्ते से आवागमन शुरू कराने की जहां बात कही वहीं उन्होंने कहा कि इस पुल का बजट आने के बाद नवीनीकरण भी कराया जाएगा। जिससे प्रत्येक वर्ष की समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *