Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पांच राज्यों में जीत के बाद उत्साहित है बीजेपी
VARANASI NEWS: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार के बाद अब बंगाल में कमल खिलेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई। बंगाल की जनता इस बार ममता बनर्जी की सरकार को बदलने का मूड बना चुकी है। मोदी के नेतृत्व में लगातार देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का मॉडल विकसित काशी के रूप में देखने को मिल रहा है और अभी 25 वर्ष में विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हमारे पास शेष है। 2047 अर्थात आजादी के 100 साल में हम विकसित देशों की अग्रिम पंक्ति में होंगे। वर्तमान में आर्थिक विकास का जो आंकड़ा आया है। शुभ संकेत है। उत्तर प्रदेश सहित जहां-जहां डबल इंजन की सरकार है सभी योजनाओं का सही ढंग से जमीन पर उतारा जा रहा है। 11 साल के अंदर10 गुना से ज्यादा काम हुआ है। अखिलेश से जुड़े एक सवाल पर कहा कि बिहार में हार के बाद बौखला गए हैं। कफ सिरप मामले में कहा कि कोई भी दोषी नहीं बचेगा। जांच एजेंसी निष्पक्ष होकर जांच कर रही है। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है। एसआईआर के समय बढ़ाने की मांग विपक्ष आयोग से कर रहा है। इस पर आयोग को ही निर्णय लेना है। सरकार से कोई सरोकार नहीं।