खेलते समय 10 वर्षीय बच्चे पर हमला, सिर फटा; परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

ETAWA NEWS: ग्राम जगसौरा में शुक्रवार शाम खेल रहे 10 वर्षीय ऋषभ पर नगला कन्हई के दो युवकों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हमले में ऋषभ के सिर में गहरी चोट आई, जिस पर टांके लगाने पड़े। सूचना मिलते ही मां गुड्डी देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
फोटो:-सीएचसी में घायल किशोर रिषभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *