एसआईआर का कार्य पूरा करने पर बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानि

फोटो – डीएम के साथ सम्मानित किए गए बीएलओ

ETAWA NEWS: बीएलओ द्वारा एसआईआर का कार्य पूर्ण किए जाने पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एसआईआर का कार्य पूर्ण किया गया, वह बधाई के पात्र हैं।जनपद में साढ़े 12 लाख मतदाता हैं, जिसमें लगभग 60% का कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि 142 बूथ लेवल अधिकारी हैं सभी के द्वारा मेहनत से कार्य किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा तीनों विधान सभा के कुल 46 बीएलओ को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी मतदाता अपना गढ़ना प्रपत्र भरकर वापस नहीं देंगे उनका नाम सूची में नहीं आएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि गढ़ना प्रपत्र भरकर अतिशीघ्र जमा करा दें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर तीनों विधान सभा में लगभग 12 लाख मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा एप के माध्यम से एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा मानदेय 500 से 1000 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घनी बस्तियों में मतदाताओं को जागरूक किया जाए।उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *