गनवरिया बगुलहा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गनवरिया बगुलहवा में 29 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, बाल श्रम और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वूमेन पावर हेल्पलाइन (1090), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर हेल्पलाइन (1930), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), एंबुलेंस सेवा (108) और गर्भवती स्वास्थ्य सेवा (102) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को थाने पर गठित मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों और उसके महत्व से भी अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *