Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों एवं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के आदेशों के अनुपालन में जनपद में उर्वरक वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में गठित की गई विशेष टीमों द्वारा थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध रजिस्टर, रेट लिस्ट, स्टॉक विवरण, बिक्री एवं वितरण रजिस्टर सहित लाइसेंस की स्थिति का सत्यापन किया गया।bनिरीक्षण के दौरान जनपद में कुल 12 दुकानों एवं सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया तथा 04 उर्वरक नमूने परीक्षण हेतु संकलित किए गए। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 03 सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर पूर्ण रोक लगाना तथा वितरण की पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।