Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गौरीफंटा भारत नेपाल की सीमावर्ती इलाकों में बसे थारू जनजाति की बड़ी आबादी है जिन्हें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रांट एक्ट की भूमि जोतने बोने के लिए तमाम नियम सर्तो को भी ध्यान में रखते हुए दी गई थी। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया दी गई जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जाने लगा भोले भाले थारु जनजातियों को चंद पैसों का लालच देकर कुछ ने तो पक्का निर्माण करा लिया तो कुछ खाली पड़े खेत पर बिना दस्तावेज के कब्जा कर दुकाने आदि बनवा डाली इस पर अगर थारु जनजाति किसी कब्जेधारियों और निर्माण पर विरोध जताता है तो फर्जी मुकदमे में फसा कर कोर्ट कचहरी का चक्कर लगवाया जाता है। कुछ थारु जनजाति के लोगों ने पलिया उपजिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है तो कुछ थारु लोगों ने तहसील समाधान दिवस में डीएम एसपी को लिखित शिकायत देकर बनगवा मंडी खाली करने के लिए नारे बाजी कर चुके हैं। लम्बे अरसे से यह मामला चलता आ रहा है उपजिलाधिकारी से लेकर जिले के अधिकारियों को भी लिखित शिकायत दे चुके हैं पर कार्रवाई न होना कही न कहीं सरकार के सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है। जानकारों का कहना है कि सभी को मोटा पैसा मिल रहा है यहां तक जो पटवारी और कानूनगो है वह भी गलत रिपोर्ट दिखाकर सरकार को गुमराह कर थारु जनजाति की जमीन को चंद भू माफियाओं को बेच रहे हैं।
बनगवा गांव के लोगो का भू माफियाओं ने कर रखा जीना हराम
बनगवां गांव के लिए एकमात्र रास्ते पर भू माफियाओं ने कब्जा कर रखा है सड़कों पर खड़ी गाडी तो हो रहे निर्माण पर कभी वन विभाग कार्रवाई कर खत्म करता तो कभी पुलिस के जवान अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाते मगर जिसकी जेब जितनी गर्म उसका उतना ही काम होता । पूरी तरह से कब्जा न तो शासन की तरफ से हट रहा न ही प्रसाशान खाली करा पा रहा है। थारू जनजाति के लोग बढते भू माफियाओं के द्वारा हो रहे कब्जे दारों से खासा परेशान हैं और कार्रवाई की मांग जोर शोर से कर रहे हैं।