Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी गांव, में सिख समुदाय के सेवादारों पर हुए जानलेवा हमले की घटना ने सिख समाज में गहरी दहशत पैदा कर दी है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ दबंगों को सेवादारों की पगड़ी उतारते और लोहे की रॉड तथा लात‑डंडों से मारपीट करते देखा जा सकता है। पिडित गोविंदपुर निवासी मनप्रीत सिंह (पुत्र सरवन सिंह) और गुरविंदर सिंह (पुत्र कश्मीर सिंह) संपूर्ण नगर थाना क्षेत्र में महंगापुर गांव से एक सिख रस्म के अनुसार श्री अखंड पाठ की पूजा कर घर लौट रहे थे। लुधौरी गांव में पहुँचते ही उन्होंने साइड (रास्ता) माँगा, जिस पर लगभग आधा दर्जन दबंगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियों के साथ उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रोक कर लोहे की रॉड, पत्थर और डंडों से मरना पीटना शुरू कर दिया, उनकी पगड़ी उतार दी और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं हैं पीड़ित मनप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने निघासन कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने अजय, विजय (पुत्र रामखेलावन यादव), अंकित, अखिलेश (पुत्र गुणानंद कुमार यादव), अनुज (पुत्र देवी), नंदन, शिवम (पुत्र राम श्री कश्यप), सोनू, शुभम (पुत्र गाना लेखराम) तथा 8‑10 अज्ञात साथियों को आरोपी बताया है। निघासन पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समुदाय की प्रतिक्रिया
सिख समाज के प्रतिनिधियों ने इस हमले की निंदा करते हुए गुरुद्वारा में एक आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हिंसा से न केवल व्यक्तिगत सम्मान बल्कि पूरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मिलकर शीघ्र न्याय और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, गवाहों के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत जांच की जाएगी अभी तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात सामने आई हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।