बेटी ने ही पिता की जरिया को दानपत्र में लिखवाया,बुजुर्ग ने सीओ से की शिकायत

परिजनों के साथ तहसील पहुंचा बुजुर्ग,कहा बेटी बड़ी जालसाज है
LAKHIMPUR KHERI NEWS: बुजुर्ग पिता का इलाज कराने के बहाने घर बुलाकर मकान और जमीन को अवैध तरीके से दानपात्र करवाने के लिए निघासन लेकर चली आई।जब बुजुर्ग को इस बात की भनक लगी तो परिजनों के साथ पहुंचे बुजुर्ग ने सीओ शिवम कुमार से मामले की शिकायत की। सिंगाही भेड़ौरा निवासी मंगरे ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार रहता है।सात पुत्रियों जिनकी शादी कर दी।इनमें एक बेटी संगीता जिसकी शादी हुलासीपुरवा से की।उसने इलाज करवाने के बहाने घर बुलाया और ऑटो पर बिठा लिया।निघासन लेकर चली आई।वहां डाक्टरी जांच होने का बहाना बताकर उसने दानपत्र लिखवाकर अंगूठा लगवा लिया।जबकि मकान और जमीन के अलावा कोई भी दूसरा ठिकाना नहीं है।जबकि खुद की मर्जी बगैर उसने धोखाधड़ी करके जमीन और मकान को दानपत्र में दर्ज करा दिया है।हालांकि बुजुर्ग दंपति ने मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *