Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: स्कूली छात्रा के अपहरण को लेकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ रविवार को तहरीर दी गयी है। रायबरेली जिले के सलोन थाना के मोनी का पुरवा की एक उन्नीस वर्षीया युवती लालगंज के एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बीती उन्तीस नवम्बर को वह लालगंज महाविद्यालय आयी थी। पीड़िता छात्रा की मां शान्ती देवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि लालगंज बाजार से कोतवाली क्षेत्र के ही एक आरोपी ने उसकी पुत्री को जबरिया अपहृत कर कहीं लेकर चला गया है। पीड़िता के मुताबिक रविवार की सुबह एक मोबाइल नम्बर से छात्रा ने मां को अपने साथ अप्रिय घटना की आशंका को लेकर आप बीती भी बतायी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है तहरीर मिली है जांचकर कार्यवाही की जायेगी।