लघुशंका कर रहे अधेड को बाइक सवार ने मारी टक्कर , बाइक चालक के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के अनेठा मोड़ के नजदीक लघुशंका कर रहे अधेड को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया , हादसे में अधेड गंभीर रूप से जख्मी हो गया , शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।
फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के सेमरहटा निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र घूरेलाल ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता घूरेलाल 24 नवम्बर की शाम साढ़े सात बजे के करीब बाइक से कैमा जा रहे थे , उसके पिता अनेठा मोड़ के पास विठ्ठल भाई पटेल स्कूल के आगे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके पिता को टक्कर मारकर फरार हो गया , हादसे में उसके पिता घूरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने एस आर एन प्रयागराज रेफर कर दिया । राजेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *