Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुलिस चौकी के अन्तर्गत अंदावा शहजादपुर निवासी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र लल्लू प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात को भी खाना खाने के बाद नीचे के मंजिल में सो रहे थे आधी रात को घर सीडी के द्वारा घर के अंदर चोर घुस गए और घर के अंदर कमरे मे रखे 2 बॉक्स खेतों की ओर चोर उठा ले गए है परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों को भीड़ लग गई जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो मालूम चला कि केशवपुर बसवान पुर रोड पर खाली बॉक्स पडा हुआ है जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर परिवार के लोग पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है पीड़ित का कहना है कि बॉक्स में 35000 नगद रुपए और एक सोने के अंगूठी आदि सामान मौजूद था बॉक्स के अंदर रखे जेवर वा नगद रुपए चोर बॉक्स को तोड़कर उठा ले गए है पुलिस घटना के खुलासे में लगी है